भाजपा का कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर तंज, देवेंद्र यादव के कपड़ा फाड़ने वाले वीडियो को बनाया हथियार

BJP poster attack Congress training camp

कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन भाजपा ने विधायक देवेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें प्रदर्शनकारियों को कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की ट्रेनिंग देते दिखाया गया

 

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर अपना पोस्टर वार जारी रखे हुए है। ताजा पोस्टर नौवें दिन के प्रशिक्षण को लेकर है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं ।

 

भाजपा ने देवेंद्र यादव की पुरानी घटनाओं को किया उछाल

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर पहले दिन से ही पोस्टर के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था। इस कड़ी में नौवें दिन कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर निशाना साधते हुए तंज कसा है कि वे पदाधिकारियों को कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने की सीख दे रहे हैं ।

 

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव का हाल ही में प्रदर्शन के दौरान खुद का कपड़ा फाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके पहले कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी बनाया था। भाजपा ने पोस्टर में दोनों ही घटनाओं को देवेंद्र यादव के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तौर पर शामिल करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है ।

 

भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज

भाजपा के इस पोस्टर पर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी नेताओं को डॉक्टर से अपना बीपी चेक करा लेना चाहिए । वहीं भाजपा नेता केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को पहले अपना “बॉडी चेकअप” कराने की सलाह दी थी

 

कांग्रेस का यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को बूथ स्तर को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

 

 

Read more- 

Raipur Bulldozer Action: सुबह 5 बजे पहुंचा बुलडोजर… रायपुर के इस स्कूल में आखिर ऐसा क्या बन रहा था?

 

 

Youthwings