मंत्री के सामने मंच पर आपस में भिड़े भाजपाई, हाथापाई की नौबत

मंच पर जगह पाने के लिए आपस में भिड़े भाजपाई

मंच पर जगह पाने के लिए आपस में भिड़े भाजपाई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर ब्लॉक के धोन्धा में आयोजित कृषि महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति असहज हो गई, जब मंच पर ही भाजपा के दो पदाधिकारी आपस में उलझ पड़े। घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंच पर बैठने को लेकर बढ़ा विवाद

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।इसी दौरान मंच पर बैठने और स्थान को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अनूप गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों मंच पर ही आमने-सामने आ गए।

हाथापाई की नौबत, कार्यकर्ताओं ने कराया बीच-बचाव

विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और माहौल शांत कराया।घटना के चलते कार्यक्रम की मर्यादा प्रभावित होती दिखाई दी। मुख्य अतिथि मंच पर ही मौजूद रहे, जिससे पूरे घटनाक्रम ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

 पहले से थी नाराजगी, खुलकर आया सामने

सूत्रों के मुताबिक, मंच पर स्थान को लेकर पहले से ही असंतोष था, जो भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान खुलकर सामने आ गया। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

READ MORE : होली पर MP कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 3% बढ़ा DA, अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता

Youthwings