AI समिट हंगामे पर BJP का पलटवार: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़े
AI समिट हंगामे पर BJP का पलटवा
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने सियासी तापमान बढ़ा दिया। भारत–अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लगाए। इस घटना के बाद देश की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
बीजेपी का पलटवार, कई राज्यों में प्रदर्शन
घटना के विरोध में बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता “देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगो” जैसे पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड पर दोहरी बैरिकेडिंग कर दी, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। इस दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
प्रदर्शन में उतरे दिग्गज नेता
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा के साथ सांसद मनोज तिवारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि AI शिखर सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और भारत के प्रयासों की सराहना की। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस अंतरराष्ट्रीय मंच को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को “देशविरोधी कृत्य” करार देते हुए कहा कि जनता इसका जवाब देगी।
हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
AI समिट में हंगामे के मामले में गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इनमें यूथ कांग्रेस सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव शामिल हैं।
read more : रायपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन: एक रात में 58 वारंटी गिरफ्तार, 6 साल से फरार आरोपी भी जेल भेजे गए
