बीच सड़क बर्थडे पार्टी, एंबुलेंस तक फंसी , आधा दर्जन युवकों पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कुछ युवकों ने बीच सड़क पर जन्मदिन की पार्टी मनाई। इस दौरान पटाखे फोड़कर घंटों तक मुख्य मार्ग जाम रखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

बीच सड़क पर केक कटिंग और पटाखेबाजी

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 फरवरी की रात की है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के कुछ युवक लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनवाही में बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। युवकों ने सड़क पर केक काटा और जमकर पटाखे फोड़े, जिससे अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एंबुलेंस समेत जरूरी वाहन फंसे

यह मार्ग रात के समय भी काफी व्यस्त रहता है। बीच सड़क जश्न मनाने के कारण एंबुलेंस समेत कई आवश्यक वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

#WatchVideo: सिगरेट पीने पर रोकने से गुस्साए बदमाश ने पेट्रोल पंप पर लगाई आग 

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आधा दर्जन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Surajpur News, Road Jam Birthday Party, Viral Video Chhattisgarh, Ambikapur Banaras Road, Law and Order Issue, Police Action, Birthday Celebration on Road

Youthwings