प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा

बिलासपुर जिले में कोटा में पदस्थ एसडीएम Aravind Kumaran T एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब वे रतनपुर स्थित Maa Mahamaya Temple से लौट रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम कोटा वापस जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा।

 

एसडीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसे वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक शराब के नशे में था।

इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Youthwings