Bilaspur Drunk Girl Viral Video: बिलासपुर में नशे में युवती का हंगामा, पुलिस से बदसलूकी, स्कूटी जब्त

Bilaspur Drunk Girl Viral Video: बिलासपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है।

चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश

घटना 17 मार्च की रात राजीव गांधी चौक की है। पुलिस यहां वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने लगी, लेकिन अचानक गिर गई। इसके बाद उसने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस से बदसलूकी

युवती ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया और थाने ले जाने की बात कहने लगी। वह लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर भी भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी।

जांच में सामने आई सच्चाई

छत्तीसगढ़ पुलिस ने काफी प्रयास के बाद युवती का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

पुलिस की कार्रवाई

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी जब्त कर ली है।

Youthwings