Bilaspur Conversion News: न्यायधानी में धर्मांतरण का नया मामला, प्रलोभन देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज
Bilaspur Conversion News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले के विभिन्न इलाकों के बाद अब पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव से धर्म परिवर्तन कराए जाने का एक और मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद संबंधित पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के अवसर पर जोंधरा गांव में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में लोगों को भोजन और बेहतर स्वास्थ्य का लालच देकर बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान उपस्थित ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
जब गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आयोजन से जुड़े लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
