बीजापुर में मुठभेड़: 5 लाख का इनामी नक्सली फगनू माड़वी ढेर, हथियार बरामद
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव बरामद किया गया है।
पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में फगनू माड़वी ढेर हो गया। मौके से 3 राइफलें, 1 मैगजीन सहित अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। पुलिस के अनुसार, हालिया मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों पर कुल 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
