बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर: 5 नक्सली ढेर, DRG के 2 जवान शहीद—कई घायल…
बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर सोमवार दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। यह एनकाउंटर करीब दो घंटे से लगातार जारी है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पुष्टि की कि अब तक 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनके शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं।
मुठभेड़ में एक से दो जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि दो से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को निकटतम कैंप लाकर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
घटना गंगालूर इलाके के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर विशेष अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद थे और सुरक्षा बलों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया है।
read more : कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट सहित कई अहम निर्णय…
