Big Boss 19 Grand finale : सलमान खान आज करेंगे विजेता का ऐलान, कौन जीतेगा ट्रॉफी?
Bigg Boss 19 : करीब तीन महीने के लंबे संघर्ष और मनोरंजन के बाद आखिरकार वह दिन आ गया है जब बिग बॉस सीजन 19 का विजेता घोषित किया जाएगा। रविवार की रात होस्ट सलमान खान कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले ग्रैंड फिनाले में इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, इसका एलान करेंगे।
फाइनल में पहुंचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल शामिल हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, गौरव खन्ना और अमाल मलिक सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के भी काफी फैन फॉलोइंग है।
फिनाले की खास बातें:
विशेष अतिथि में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिनाले में परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी फिनाले में पति को सपोर्ट करने पहुंची हैं।
सोशल मीडिया अपडेट
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि तान्या मित्तल टॉप 5 में सबसे पहले इविक्ट हो गई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले, बीते हफ्तों में मालती चाहर, अशनूर कौर, बसीर अली, नेहन चुडास्मा और अन्य कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं। अब सभी की नजरें आज रात 9 बजे से शुरू होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां सलमान खान अंतिम विजेता का नाम घोषित करेंगे।
