Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’; पहली सीधी एंट्री से सोशल मीडिया में मचा बवाल
bigg boss 19
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले नज़दीक है और इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने इस सीज़न का पहला ‘टिकट टू फिनाले’ हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद गौरव सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं और वह घर के आखिरी कैप्टन भी बन गए हैं।
टिकट टू फिनाले टास्क: गौरव बने नंबर वन
टीम-बेस्ड टास्क में घर के सदस्य जोड़ी बनाकर एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। इस मुकाबले में अंत तक जो चार सदस्य पहुंचे, वे थे— अश्नूर कौर, गौरव खन्ना, प्रनीत मोरे, फरहाना भट्ट इन चारों ने आमाल मलिक, तान्या मित्तल, मल्टी चाहर और शहबाज़ बादशाह को पछाड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी राउंड में गौरव ने बाज़ी मारते हुए टिकट टू फिनाले जीत लिया। संबंधित एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा।
सोशल मीडिया पर विवाद, मेकर्स पर फिक्सिंग के आरोप
गौरव के सीधे फिनाले में पहुंचते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई यूज़र्स ने शो के मेकर्स पर फेवरिज़्म और प्री-प्लान्ड निर्णय लेने का आरोप लगाया।
कुछ रिएक्शन्स:
“सही है, शो में योगदान मत दो… सिर्फ चैनल का चेहरा होने की वजह से फिनाले में पहुंच जाओ।”
“जीरो कॉन्ट्रिब्यूशन पर भी फिनाले? क्या ही फिक्सिंग है!”
“यह वही होता है जब सब पहले से तय होता है। उसने ऐसा गेम नहीं खेला जो जीतने लायक हो।” सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फैसले को लेकर खूब बहस जारी है।
कब होगा Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले?
Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा। जियो–हॉटस्टार में रात 9 बजे कलर्स टीवी में रात 10:30 बजे शो की लोकप्रियता फिनाले के नज़दीक आते-आते और बढ़ गई है।
