INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान: जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
INDIA गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का दांव: कौन हैं जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी?
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति पद के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) को उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार, 19 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। रेड्डी न केवल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं, बल्कि वे गोवा के पहले लोकायुक्त भी रहे हैं। भ्रष्टाचार-रोधी और न्यायिक सुधारों में उनकी छवि एक सख्त और निष्पक्ष न्यायविद की रही है।
खड़गे ने जानकारी दी कि रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं बुधवार को दोपहर 1 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस फैसले को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि आम आदमी पार्टी समेत सभी दल इस पर सहमत हैं।
जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का सफर
जन्म: 1946, तेलंगाना
27 दिसंबर 1971: आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में वकील के रूप में करियर की शुरुआत
1988–1990: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकील
1990: केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील
उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील
2 मई 1995: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने
5 दिसंबर 2005: गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
12 जनवरी 2007 से 8 जुलाई 2011 तक: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
मार्च 2013: गोवा के पहले लोकायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
