Bhilai Nursing Student Murder: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत! कमरे में घुसकर नर्सिंग छात्रा की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Bhilai Nursing Student Murder

Bhilai Nursing Student Murder: युवती ने ब्लॉक किया तो आरोपी ने बदले की भावना में हत्या की साजिश रची

Bhilai Nursing Student Murder: सिर्फ मोबाइल नंबर ब्लॉक करने की कीमत एक नर्सिंग छात्रा को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आखिर कैसे एकतरफा प्यार ने एक युवक को कातिल बना दिया? पुलिस ने चंद घंटों में कैसे सुलझाई यह सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री? पढ़िए पूरी खबर…

Bhilai Nursing Student Murder: ‘ब्लॉक’ किया तो बौखला गया आशिक! कमरे में घुसकर ले ली नर्सिंग छात्रा की जान

Bhilai Nursing Student Murder: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एकतरफा प्यार की सनक ने एक नर्सिंग छात्रा की जान ले ली। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि युवती द्वारा बातचीत बंद कर मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज आरोपी ने पहले से पूरी साजिश रची और फिर किराए के कमरे में घुसकर उसकी हत्या कर दी।

बातचीत बंद होने से नाराज था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू और मृतका खुशी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों एक ही समाज से थे और दूर के रिश्तेदार होने के कारण परिवारों में भी परिचय था। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन पढ़ाई के लिए भिलाई आने और कैफे में नौकरी शुरू करने के बाद खुशी ने आरोपी से दूरी बना ली। उसने उससे बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

Bhilai Nursing Student Murder: कमरे में घुसकर की बेरहमी से हत्या

युवती के इनकार से नाराज आरोपी रायपुर से भिलाई पहुंचा और मौका मिलते ही खुशी के किराए के कमरे में पहुंच गया। वहां पहले उसने युवती का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू कमरे के छज्जे पर फेंक दिया और खून से सने कपड़ों को नदी में बहाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए उसने वारदात के दौरान दो जोड़ी कपड़े पहन रखे थे।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में बलौदाबाजार स्थित आरोपी के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उसने पूरी वारदात दोहराई और हत्या में इस्तेमाल चाकू फेंकने की जगह भी बताई।

Bhilai Nursing Student Murder

शादी से इनकार के बाद रची साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने खुशी के चचेरे भाई के माध्यम से शादी की इच्छा जताई थी। हालांकि परिवार ने साफ कह दिया था कि खुशी उससे बात नहीं करना चाहती और फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। इसी इनकार और लगातार दूरी बनाए जाने से आरोपी बौखला गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल! कलयुगी पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ पार की हैवानियत की हद, पुलिस भी रह गई सन्न

रिश्तों का कत्ल! कलयुगी पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ पार की हैवानियत की हद, पुलिस भी रह गई सन्न

Youthwings