युक्तियुक्तकरण में लापरवाही पर BEO निलंबित, आयुक्त बिलासपुर संभाग ने की कार्रवाई

रायपुर: युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में वरीयता सूची तैयार करने के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में जांजगीर जिले के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन द्वारा की गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टर जांजगीर के प्रतिवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इससे पहले भी दुर्ग संभाग के आयुक्त द्वारा इसी प्रकार की लापरवाही पर दुर्ग ब्लॉक के बीईओ को निलंबित किया गया था। लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को देखते हुए विभाग अब सख्ती बरत रहा है।

Youthwings