BCCI President Election: BCCI में जल्द होंगे चुनाव, राजीव शुक्ला होंगे नए अध्यक्ष या फिर कोई और? अरुण धूमल का पद भी खतरे में

BCCI President Election

BCCI President Election

BCCI President Election: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और आईपीएल चेयरपर्सन दोनों पदों पर नया नेतृत्व सामने आने वाला है। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद खाली हो गया है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि नया अध्यक्ष कौन होगा।

राजीव शुक्ला की दावेदारी

इस समय बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर राजीव शुक्ला जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे लंबे समय से भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हुए हैं और कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं, जिनमें सब-कमेटी, कमेटी, आईपीएल चेयरपर्सन और टीम मैनेजर की जिम्मेदारी शामिल है।
साल 2020 में शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने थे। अगर वे अध्यक्ष पद पर चुने जाते हैं तो उनका कार्यकाल दिसंबर 2026 तक रहेगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के 2022 के फैसले के मुताबिक, कोई भी अधिकारी छह साल तक ही बोर्ड में पद पर रह सकता है। चूंकि राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष के रूप में पहले ही 4.5 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं, ऐसे में अगर वे अध्यक्ष बनते हैं तो दिसंबर 2026 तक उन्हें यह पद छोड़ना होगा।

अरुण धूमल का कूलिंग-ऑफ पीरियड

आईपीएल चेयरपर्सन अरुण धूमल का पद भी संकट में आ सकता है। धूमल 2019 में बीसीसीआई के ट्रेजरर बने थे और 2022 से आईपीएल चेयरपर्सन की भूमिका निभा रहे हैं। इस अक्टूबर तक बीसीसीआई में उनका छह साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, जिसके बाद उन्हें तीन साल के कूलिंग-ऑफ पीरियड पर जाना होगा।
हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, धूमल ने बीसीसीआई में ऑफिस-बेयरर के तौर पर सिर्फ तीन साल ही पूरे किए हैं। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि क्या उन्हें तुरंत कूलिंग-ऑफ पीरियड पर भेजा जाएगा। अगर ऐसा होता है तो अनिरुद्ध चौधरी का नाम आईपीएल चेयरपर्सन के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।

चुनाव के बाद होगा फैसला

बीसीसीआई के आने वाले चुनाव कई बड़े सवालों के जवाब देंगे—क्या राजीव शुक्ला अध्यक्ष बनेंगे और क्या अरुण धूमल अपना पद बचा पाएंगे। फिलहाल भारतीय क्रिकेट जगत इन चुनावों को लेकर बेहद उत्साहित है क्योंकि इसके नतीजे बोर्ड के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

Youthwings