Bastar Olympics 2025: सुकमा में नवंबर से शुरू होगी खेल प्रतियोगिता, 25 अक्टूबर तक करें पंजीयन

Bastar Olympics 2025

Bastar Olympics 2025

Bastar Olympics 2025: बस्तर संभाग में युवा प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से आगे लाने और सामुदायिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन स्तरों — ग्राम पंचायत, विकासखंड और जिला — पर आयोजित की जाएगी, जिसमें जूनियर वर्ग (14-17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (कोई आयु सीमा नहीं) के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

विभिन्न खेलों में दिखेगा उत्साह

इस आयोजन में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं को उनके कौशल के प्रदर्शन का अवसर देना और उन्हें एकजुट करना है।

जनभागीदारी से बनेगा आयोजन सफल

जिला पंचायत के सीईओ मुकुंद ठाकुर ने आयोजन की सफलता के लिए जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक भागीदारी का उत्सव है। उन्होंने ग्राम पंचायतों से प्रत्येक 100 प्रतिभागियों के पंजीयन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रशासन ने की तैयारियों की रूपरेखा तय

सीईओ ठाकुर ने शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है। साथ ही, सभी प्रतियोगिता स्थलों पर PTI की उपस्थिति, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और समयसीमा में पंजीयन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजीयन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प

जिला खेल अधिकारी वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि पंजीकरण 22 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना नामांकन ऑनलाइन https://rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025 पर कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन फॉर्म जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी या जिला खेल अधिकारी कार्यालय से लिए जा सकते हैं।

Youthwings