Bareilly Violence Update: जुमे की नमाज के बाद बरेली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानिए पूरा मामला
Bareilly Violence Update, 'I Love Muhammad'
बरेली। Bareilly Violence Update: कानपुर से शुरू हुए ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद का असर बरेली तक पहुंच गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर में सड़कों पर प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। भीड़ ने पोस्टर लेकर जुलूस निकाला। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मौलाना का भड़काऊ बयान और प्रशासन की तैयारी
IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के चलते पुलिस-प्रशासन पहले ही अलर्ट पर था। शहर में फ्लैग मार्च किया गया और हर जगह जवान तैनात किए गए। ड्रोन निगरानी भी की गई, ताकि अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।
भीड़ ने जबरन इस्लामिया मैदान जाने की कोशिश की
भीड़ जबरन इस्लामिया मैदान जाने पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर नियंत्रित किया। इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई।
स्थिति काबू में, अधिकारी दे रहे हिदायत
पुलिस फोर्स इलाके में मार्च कर रही है और अधिकारियों ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स भी बरेली भेजी गई है। आईजी ने कहा कि अब बरेली में हालात नियंत्रण में हैं।
मंत्री का बयान
उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
