सितंबर 2025 में बैंकिंग सेवाएं 15 दिन रहेंगी प्रभावित, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगर आप बैंक से जुड़े लेनदेन या किसी जरूरी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो सितंबर 2025 का कैलेंडर जरूर देख लें। इस महीने देशभर में बैंकों में करीब 15 दिन अवकाश रहेगा। ये छुट्टियां विभिन्न त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों की वजह से हैं।
इस बार सितंबर में ओणम, ईद-ए-मिलाद, करमा पूजा, महालया, नवरात्र स्थापना जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही हर महीने की तरह हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
सितंबर 2025 – बैंक हॉलिडे लिस्ट (राज्यवार प्रमुख छुट्टियां)


बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाओं में कैश डिपॉजिट, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, जिससे ग्राहकों को जरूरी ट्रांजेक्शन में सहूलियत मिल सके।
