T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर बारिश का कहर, 17 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

T20 World Cup 2026: सोमवार को श्रीलंका से 8 विकेट से करारी हार खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत गंभीर हो गई थी। उसकी उम्मीदें खत्म होने के कगार पर थीं और उसे ‘दवा’ और दुआओं की आवश्यकता थी, लेकिन जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश से धुला मुकाबला उसकी उम्मीदों पर पानी फेर गया।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट विशेषज्ञों में से किसी ने भी 2026 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की थी। सोमवार की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए क्वालीफाई करने के चांस महज 20 प्रतिशत रह गए थे, और यह मौका बहुत जटिल था। मंगलवार को जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप से बाहर होना तय हो गया। यही इस फॉर्मेट की खूबसूरती है, जहां एक चूक या हालात की वजह से उम्मीदों का चकनाचूर हो सकता है।

सोमवार को श्रीलंका ने पल्लेकल में कंगारुओं को 8 विकेट से हराकर उन्हें वर्ल्ड कप के दरवाजे से बाहर कर दिया। श्रीलंका के पथुम निसानका ने 52 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी। यह 17 साल के इतिहास में पहली बार था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले राउंड में ही वर्ल्ड कप से बाहर हुई। इससे पहले, 2009 में कंगारू टीम पहले राउंड में बाहर हुई थी।

झटका और गहरा हुआ:

ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे के खिलाफ पहले झटका लगा, और उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ हार ने उसकी स्थिति और खराब कर दी। कंगारू बल्लेबाजों को श्रीलंका की धीमी पिचों पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था। जिंबाब्वे के खिलाफ भी यही स्थिति थी, जहां मीडियम पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका दिया।

कैमरून ग्रीन और टिम डेविड जिंबाब्वे के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए, और श्रीलंका के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद, स्पिनर एडम जंपा भी विकेट लेने के लिए तरसते रहे। कुल मिलाकर, श्रीलंका से हार एक बार समझ में आती है, लेकिन जिंबाब्वे के खिलाफ हार ने कंगारुओं को ऐसा झटका दिया है, जिससे अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत कुछ सोचना होगा।

Youthwings