AUS vs IND: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार्क की वापसी और मैक्सवेल बाहर

AUS vs IND

AUS vs IND

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी। इस सीरीज में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे, वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ी चोट या आराम के चलते बाहर हैं।

मिचेल स्टार्क की वापसी, मैथ्यू रेनशॉ को पहली बार मौका

वनडे टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है, जबकि मैथ्यू रेनशॉ को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। मिचेल मार्श को वनडे और टी-20 दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस दौरे में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल को भी इस बार दोनों फॉर्मेट से बाहर रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम ज़म्पा।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम (पहले दो मैचों के लिए)

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।

भारत की टी-20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबेरा
  • दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
  • चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबले साल के सबसे रोमांचक क्रिकेट इवेंट्स में से एक माने जा रहे हैं। खासकर, युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।

Youthwings