Asia Cup 2025 IND vs PAK: दुबई में गेंदबाजों या बल्लेबाजों का चलेगा जलवा? भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मैच की पूरी पिच रिपोर्ट

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 का रोमांचक मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप-स्टेज में पहले ही एक-दूसरे से भिड़ चुकी इन दोनों टीमों पर अब फिर से सबकी नजरें टिकी हैं। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी थी और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम फाइनल की राह आसान बनाने के लिए दोबारा जीत की पूरी कोशिश करेगी।

पाकिस्तान की चुनौती

पाकिस्तान ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहा था। तीन मैचों में एक हार के बाद टीम अपनी कमजोरियों को सुधारकर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दुबई की पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है। पूरे UAE में स्पिन का दबदबा है, लेकिन अबू धाबी की तुलना में दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा अनुकूल मानी जाती है। अगर अक्षर पटेल फिट होते हैं तो भारत तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है।

यहां टारगेट चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

पिछले 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है।

बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संयम से खेलना पड़ता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है।

दुबई T20I आंकड़े

  • कुल मैच: 116
  • पहले बल्लेबाजी करने पर जीत: 53
  • पहले गेंदबाजी करने पर जीत: 62
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 139
  • सबसे बड़ा सफल रन चेज: 184/8 (श्रीलंका बनाम बांग्लादेश)

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरीस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हरीस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम आयुब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मुकिम।

Youthwings