महाकाल की नगरी में फिल्मी हस्तियों का आगमन: अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ ने किए दर्शन

उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड सितारे

उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड सितारे

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध Shri Mahakaleshwar Temple में फिल्मी हस्तियों का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार Akshay Kumar, Dimple Kapadia और Tiger Shroff बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

 पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

तीनों कलाकार उज्जैन पहुंचते ही सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इन सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

नंदी के कान में मांगी मनोकामना

दर्शन के दौरान कलाकारों ने नंदी हाल में जाकर नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। यह परंपरा महाकाल मंदिर में विशेष महत्व रखती है, जिसे श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ निभाते हैं।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक एस.एन. सोनी ने तीनों कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें मंदिर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

लगातार बढ़ रहा VIP दर्शन का सिलसिला

महाकाल मंदिर में देश-विदेश की नामी हस्तियों का आना लगातार जारी है। फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां यहां पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद ले रही हैं।

read more : छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर सियासत तेज: AAP का 2 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

 

Youthwings