Tej Pratap-Anushka Controversy: “ये कोई मुगल-ए-आजम चल रहा है क्या?” तेज प्रताप की ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का के भाई ने लालू परिवार को चेताया

Tej Pratap-Anushka Controversy

Tej Pratap-Anushka Controversy

Tej Pratap-Anushka Controversy: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच कथित संबंधों के मामले में अनुष्का के भाई आकाश यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आकाश ने लालू परिवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह कोई ‘मुगल-ए-आजम’ का दौर नहीं है, जब प्रेम विवाह के लिए किसी की हत्या कर दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी बहन अनुष्का यादव के हर फैसले में वह एक बड़े भाई के तौर पर पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं और उनके भविष्य के लिए जो भी बेहतर होगा, उसका समर्थन करेंगे।

तेज प्रताप के साथ हुए बर्ताव की निंदा

आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव को RJD से बाहर निकाले जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या तेज प्रताप यादव बलात्कारी हैं? नहीं ना… ये मुगल-ए-आजम चल रहा है क्या?” आकाश ने जोर देकर कहा कि यह संविधान का दौर है और व्यस्क होने के नाते किसी को भी प्यार करने और शादी करने का नैतिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप के साथ गलत किया गया है और उन्हें ‘पागल’ या ‘जोकर’ बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि तेज प्रताप पार्टी में एक ऐसे व्यक्ति थे जो लोगों के लिए ‘अर्जुन’ की तरह लड़ते थे।

शादी और निजी फैसले पर चुप्पी

शादी के संबंध में आकाश यादव ने कहा कि यह लड़का और लड़की का निजी मामला है और उन्हें ही इस पर बात करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि “जो इसमें शामिल हैं, वही बोलेंगे तो ज्यादा असर पड़ेगा।”

यह भी पढ़े: तेजस्वी यादव के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

तेजस्वी यादव के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

तेजस्वी यादव पर आरोप और लालू परिवार को सलाह

आकाश यादव ने तेजस्वी यादव पर तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जिस तरह से तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के मालिक होने के नाते तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकलवा दिया, घर से निकलवा दिया। ऐसे में मैं अपनी बहन का बड़ा भाई होने के नाते मैं उसे गोली नहीं मारूंगा।”

उन्होंने लालू यादव के परिवार से हाथ जोड़कर अपील की कि अनुष्का का “चरित्र हनन” तुरंत बंद किया जाए और इसे बढ़ावा न दिया जाए। आकाश ने यह भी दावा किया कि लालू परिवार में बाहरी लोग घुस गए हैं, जो उन्हें बर्बाद कर देंगे।

अनुष्का के चरित्र पर उठे सवालों का देंगे जवाब

आकाश यादव ने पुष्टि की कि अनुष्का यादव इस समय उनके घर पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ही इस मामले से संबंधित सभी जानकारी मिल रही है, अन्यथा उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने लालू परिवार को सलाह दी और कहा कि उनकी बहन के चरित्र पर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उनका वह सही समय पर जवाब देंगे।

Youthwings