राहुल गांधी का बड़ा दावा: “चुनाव आयोग मदद कर रहा है”, वोट चोरी के पेश किए सबूत..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाने के बाद राजनीति गरमा गई है। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि कर्नाटक की अलंद और महाराष्ट्र की राजुरा विधानसभा सीट पर वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने “वोट चोरी” में मदद की।
राहुल गांधी के आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास इस बात के प्रमाण हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले की जांच कर निष्पक्षता दिखाए।
LIVE: Senior BJP Leader Shri @ianuragthakur addresses press conference at BJP headquarters, New Delhi. https://t.co/IlT69a7vii
— BJP (@BJP4India) September 18, 2025
अनुराग ठाकुर का करारा जवाब
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने आए थे लेकिन फूलझड़ी जलाकर चले गए। बार-बार देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाकर कांग्रेस भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाना चाहती है। राहुल गांधी न तो अपने आरोपों का सबूत देते हैं और न ही हलफनामा। असल में कांग्रेस घुसपैठियों के वोट बचाना चाहती है।”
❌Allegations made by Shri Rahul Gandhi are incorrect and baseless.#ECIFactCheck
✅Read in detail in the image attached 👇 https://t.co/mhuUtciMTF pic.twitter.com/n30Jn6AeCr
— Election Commission of India (@ECISVEEP) September 18, 2025
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
- डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा सांसद): “राहुल गांधी पढ़ने-लिखने में कमजोर हैं, इसलिए हाइड्रोजन और पानी का फर्क नहीं समझ पाए। सुबह से कांग्रेस ने माहौल बनाया, लेकिन ये बम नहीं बल्कि पानी का गुब्बारा था, जो सड़क पर गिर गया।”
- रविशंकर प्रसाद (भाजपा नेता): “राहुल गांधी न कानून समझते हैं, न सुप्रीम कोर्ट के आदेश। 2014 से कह रहे हैं कि मोदी जी की जीत फर्जी है। यह जनता और वोटर्स का अपमान है। देश उन्हें बार-बार जवाब दे रहा है और आगे भी देगा। चाहे राहुल कोई भी बम लाएं, वो हमेशा फुस साबित होगा।”
कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस जहां चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा राहुल के बयानों को राजनीतिक नौटंकी करार दे रही है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह विवाद राष्ट्रीय राजनीति में नया मुद्दा बनता दिख रहा है।
