TRP Report : ‘अनुपमा’ फिर नंबर वन, बिग बॉस 19 और KBC टॉप 10 से बाहर
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। दर्शकों को किस शो ने सबसे ज्यादा बांधा, कौन-सा सीरियल टॉप पर रहा और किसकी चमक फीकी पड़ी, इसकी झलक इस रिपोर्ट से साफ हो जाती है। इस हफ्ते भी वही हुआ जिसकी उम्मीद थी—रुपाली गांगुली का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ नंबर वन पर काबिज है।
अनुपमा की टीआरपी बरकरार
रुपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस शो को 2.4 टीआरपी रेटिंग मिली है और यह लगातार नंबर वन पर बना हुआ है।
टॉप 5 में कौन-कौन?
टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जबरदस्त दर्शक समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसे 2.0 की रेटिंग मिली है।
तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है, इसे भी 2.0 रेटिंग मिली है।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 1.9 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर और ‘उड़ने की आशा’ 1.8 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है।
टॉप 10 की पूरी लिस्ट
- 6वें नंबर पर: तुम से तुम तक (1.7)
- 7वें नंबर पर: वसुधा (1.4)
- 8वें नंबर पर: मंगल लक्ष्मी (1.4)
- 9वें नंबर पर: आरती (1.3)
- 10वें नंबर पर: झनक (1.3) – जिसने टॉप 10 में दोबारा एंट्री मारी है।
बिग बॉस और KBC को झटका
इस हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ टॉप 10 की लिस्ट में जगह नहीं बना सका है। हालांकि शो में हो रहे झगड़ों और ड्रामे से आने वाले हफ्तों में इसकी टीआरपी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भी इस बार फ्लॉप साबित हुआ है और इसे महज 0.8 की टीआरपी मिली है।
