कंधमाल में एंटी नक्सल ऑपरेशन: महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सली ढेर, इंसास और 303 राइफल बरामद
एंटी नक्सल ऑपरेशन
रायपुर: ओडिशा के नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ से लगे इस संवेदनशील इलाके के चाकापाड़ थाना क्षेत्र में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान भीषण मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर गणेश उईके मारा गया उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने ढेर किया ओड़िसा के कंधमाल जिले के गंजम जिले के जंगल से लगे राम्पा के जंगल में गणेश उईके मारा गया दो महिला समेत 5 नक्सली के शव जवानों ने बरामद किया।
संयुक्त अभियान में मिली सफलता
यह ऑपरेशन ओडिशा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने चलाया। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
मौके से हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल बरामद की है। हथियारों की मौजूदगी से यह संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना में थे।
