Amit Shah Bastar Dussehra: आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री, कल बस्तर दशहरा में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल
Amit Shah Bastar Dussehra
Amit Shah Bastar Dussehra: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका यह प्रवास राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह शुक्रवार की रात रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन बस्तर का रुख करेंगे, जहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे।
दौरे का पूरा शेड्यूल
-
शुक्रवार (आज)
-
रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन
-
8:25 बजे से निजी होटल में विश्राम
-
-
शनिवार (4 अक्टूबर)
-
सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए प्रस्थान
-
12:10 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना
-
12:35 बजे सिरहासार भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा
-
बस्तर दशहरा समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3:15 बजे तक जगदलपुर प्रवास
-
अमित शाह का यह बस्तर दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। BSF और पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
