Ajit Pawar Controversial Statement: मालेगांव चुनाव प्रचार में अजित पवार का विवादित बयान, “आपके पास वोट, मेरे पास फंड” — विपक्ष भड़का

Ajit Pawar Controversial Statement: महाराष्ट्र में नगर पंचायत चुनाव का माहौल गर्म है और इसी बीच डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। मालेगांव में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए अजित पवार ने वोटर्स से ऐसे शब्द कहे, जिन्हें विपक्ष ने ‘धमकी’ करार दिया है। उनके बयान पर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग भी कर दी है।

“कट मारोगे तो मैं भी कट मारूंगा” — अजित पवार का बयान

चुनाव सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा:

“आप मुझे मालेगांव नगर पंचायत में 18-18 उम्मीदवार जिताकर दीजिए। मैं आपके सभी काम पूरे कर दूंगा।

लेकिन अगर आपने कट मारा… तो मैं भी कट मारूंगा। आपके पास वोट है, तो मेरे पास फंड है। अब क्या करना है, आप सोच लीजिए।”

पवार का यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ और राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

विपक्ष बोला – “फंड का डर दिखाकर वोट मांगना गलत”

अजित पवार के बयान पर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि—

सत्ता पक्ष वोटरों पर दबाव बनाकर चुनाव प्रभावित कर रहा है पवार का बयान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है। चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस और शिवसेना नेताओं ने कहा कि इस तरह का “फंड रोकने का संकेत” लोकतंत्र के खिलाफ है।

अजित पवार ने बयान का बचाव किया

विवाद बढ़ने के बावजूद अजित पवार अपने बयान से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी, बल्कि समान्य चुनावी वादा ही किया है।

अजित पवार बोले—

“चुनाव के समय नेता लोगों से वोट मांगते हैं और वादे करते हैं। बिहार में भी ऐसा देखा है।

मैंने बस इतना कहा कि हमें जिताओगे तो फंड देंगे और विकास करेंगे। इसमें गलत क्या है?”

उनके इस जवाब के बाद विरोध और तेज हो गया है, जबकि उनके समर्थक इसे आम चुनावी भाषा बता रहे हैं।

महाराष्ट्र में चुनावी माहौल और तेज

यह विवाद उस समय उठा है जब राज्य में नगर पंचायत चुनावों को लेकर सभी दल मैदान में उतर चुके हैं।

नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं से अपने उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

अजित पवार का यह बयान चुनावी रणनीति हो या राजनीतिक गलती—लेकिन इतना तय है कि इसने महाराष्ट्र की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

Youthwings