Agniveer: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
Agniveer / रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के युवा आवेदन के पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार युवाओं की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।
