Accident in Jindal Steel Plant: जिंदल स्टील प्लांट में हादसा, कर्मचारी की मौत पर यूनियन ने मांगा ₹50 लाख मुआवजा

Jindal Steel

Jindal Steel

रायगढ़: Jindal Steel Plant में बीती रात एक दुखद हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी विजय बहादुर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने प्लांट प्रबंधन से ₹50 लाख के मुआवजे की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिंदल स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 01 में अत्यधिक गर्मी के कारण हुआ। घटना देर रात 2 से 3 बजे के बीच घटी, जिसके बाद विजय बहादुर को तुरंत जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस घटना को लेकर जानकारों का कहना है कि प्लांट में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक और कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने संयंत्र प्रबंधन से मृतक के परिवार के लिए ₹50 लाख के मुआवजे की मांग की है।

Youthwings