ACB-EOW की कार्रवाई: रायपुर, बिलासपुर समेत 20 जगहों पर मारे छापे

छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एसीबी (Anti Corruption Bureau) और ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing) की टीमों ने बड़े स्तर पर संयुक्त कार्रवाई शुरू की। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित राज्य के कई शहरों में लगभग 20 लोकेशन पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ की जा रही है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने हैं।

7 शहरों में एक साथ दबिश

सूत्रों के अनुसार, जांच टीमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद में तड़के से ही दबिश दे रही हैं। छापेमारी उन अधिकारियों के घरों और कार्यालयों पर की जा रही है जिन पर पटवारी से आरआई प्रमोशन परीक्षा में अनियमितताओं या जुड़े हुए भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे।

प्रमोशन परीक्षा घोटाले की जांच तेज

एसीबी-ईओडब्ल्यू को संदेह है कि कुछ अधिकारियों ने पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किया या अनुचित लाभ लिया। इसी जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेज़, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

 

Youthwings