ACB Action: स्वास्थ्य विभाग के दो क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ACB Action
ACB Action: बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग के दो क्लर्कों को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घटना सीएमएचओ कार्यालय में हुई, जहां सुरेंद्र कुमार सोनकर और युगल किशोर साहू को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
रिश्वत की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मुकेश कुमार यादव ने एसीबी, रायपुर में शिकायत की थी। यादव पहले वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्हें डिमोशन करके चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में न्यायालय बिलासपुर में डिमोशन के खिलाफ याचिका दायर करने पर उन्हें वाहन चालक के पद पर पुनः पदस्थापित किया गया।
इसके बाद, यादव ने सर्विस बुक का सत्यापन और एरियर निकालने के लिए कार्यालय में उपस्थित होने पर दोनों क्लर्कों से 50 हजार रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा गया। उन्होंने पहले ही 20 हजार रूपए अग्रिम के रूप में ले लिए थे।
ट्रेप के जरिए रंगे हाथों पकड़े गए
शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को एसीबी ने ट्रेप आयोजित किया। इस दौरान दोनों क्लर्कों को दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए, कुल 30 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया। दोनों आरोपी धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
