Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ लोगों को रहना होगा सावधान…

25 मई 2026 सोमवार को सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज 25 मई 2026 सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

 

 मेष राशि (Aries)

 

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि नौकरी और व्यापार में बातचीत के दौरान सावधानी रखें। मेहनत के अनुसार परिणाम कम मिल सकते हैं।

 

 वृषभ राशि (Taurus)

 

आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान से हस्ताक्षर करें। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। मानसिक रूप से सकारात्मक अनुभव मिलेंगे।

 

 मिथुन राशि (Gemini)

 

भाइयों और मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। हालांकि दोपहर बाद भावुकता बढ़ सकती है। घर-परिवार में विवाद की आशंका रहेगी। जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।

 

 कर्क राशि (Cancer)

 

आज लाभ के कई अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

 

सिंह राशि (Leo)

 

आत्मविश्वास के साथ सभी कार्य पूरे करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। दोपहर बाद वाणी में उग्रता आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।

 

कन्या राशि (Virgo)

 

भावनाओं में बहने से बचें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्च बढ़ने की संभावना है। दोपहर बाद बड़ों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

 

 तुला राशि (Libra)

 

नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 

व्यापार में सफलता मिलेगी और नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ के योग हैं। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण फैसले दोपहर बाद लेने से बचें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

 

स्वभाव में उग्रता रह सकती है और स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और पिता की ओर से लाभ मिलेगा।

 

 मकर राशि (Capricorn)

 

स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। बेवजह विवाद से दूर रहें। बाहर का खाना खाने से बचें। दोपहर बाद आलस्य बढ़ सकता है और प्रेम जीवन में असंतोष रह सकता है।

 

 कुंभ राशि (Aquarius)

 

व्यापार में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम कम मिलेंगे।

 

 मीन राशि (Pisces)

 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर मन कम लगेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन ऑफिस में साथियों का सहयोग कम रहेगा। धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है।

 

Youthwings