आधार अपडेट अब होगा महंगा: UIDAI ने बढ़ाए सर्विस चार्ज, बच्चों को मिली राहत, जानें नया रेट चार्ट

नई दिल्ली। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड से जुड़ी सभी सर्विस के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। अब आधार से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट पहले से महंगा हो गया है। नए शुल्क 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गए हैं और यह 30 सितंबर 2028 तक मान्य रहेंगे। इतना ही नहीं, UIDAI ने 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए भी संशोधित चार्ज तय कर दिए हैं।

क्यों जरूरी है आधार अपडेट?

आज के दौर में आधार कार्ड हर सरकारी और निजी काम में अनिवार्य हो चुका है। बैंकिंग, स्कॉलरशिप, पेंशन, सब्सिडी या किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार का अपडेट रहना जरूरी है। इसलिए यदि आप भविष्य में कोई अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो पहले से यह जान लेना जरूरी है कि अब उसके लिए कितना खर्च करना होगा।

बायोमेट्रिक अपडेट चार्ज – अब देना होगा ₹125

फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट को अब UIDAI ने 125 रुपये कर दिया है। पहले यह सर्विस 100 रुपये में उपलब्ध थी। हालांकि, कुछ मामलों में यह अपडेट अब भी बच्चों के लिए फ्री है।

बच्चों के लिए राहत भरी खबर

UIDAI ने बच्चों और किशोरों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट चार्ज माफ कर दिए हैं 5 से 7 साल की उम्र में एक बार बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह फ्री। 15 से 17 साल की उम्र में भी एक बार फ्री अपडेट की सुविधा। 7 से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह चार्ज माफ।

डेमोग्राफिक अपडेट के लिए भी देना होगा ज्यादा पैसा

अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि या जेंडर बदलना चाहते हैं, तो यह डेमोग्राफिक अपडेट कहलाता है। पहले इसका चार्ज ₹50 था, अब इसे बढ़ाकर ₹75 कर दिया गया है। अगर आप डेमोग्राफिक अपडेट को बायोमेट्रिक अपडेट के साथ कराते हैं तो अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

डॉक्युमेंट अपडेट – अब फ्री नहीं

आधार में एड्रेस या पहचान से जुड़े डॉक्युमेंट अपडेट के लिए भी अब पैसे देने होंगे। 14 जून 2026 तक myAadhaar पोर्टल के जरिए यह सर्विस फ्री है। लेकिन एनरोलमेंट सेंटर जाकर डॉक्युमेंट अपडेट कराने पर ₹75 चार्ज देना होगा।

घर बैठे आधार अपडेट? देना होगा ₹700 तक

UIDAI ने होम एनरोलमेंट सर्विस के लिए भी शुल्क तय कर दिया है किसी अधिकारी को घर बुलाकर आधार अपडेट कराने पर अब ₹700 (GST समेत) देने होंगे। यदि उसी पते पर अन्य सदस्य भी अपडेट कराते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹350 अतिरिक्त देने होंगे।

सर्विस चार्ज में इस तरह हुआ बदलाव

Youthwings