मानवता को झकझोर देने वाली घटना : नाले पर पुल नहीं, ग्रामीणों ने महिला के शव को ट्यूब से कराई पार, देखिए वीडियो

मानवता को झकझोर देने वाली घटना

मानवता को झकझोर देने वाली घटना

बलौदा बाजार जिले के पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम छेरकाडीह से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के शव को नाले के पार ले जाने के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में ट्यूब को नाव की तरह इस्तेमाल करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंतिम संस्कार के लिए नाला बना बाधा :

जानकारी के अनुसार, ग्राम छेरकाडीह की निवासी टिकेश्वरी निषाद (35 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनका शव अंतिम संस्कार के लिए उनके ससुराल भंवरगढ़ ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में गांव के बीच बहने वाला नाला एक बड़ी बाधा बन गया।

गांव में नाले पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों ने शव को ट्यूब पर रखकर रस्सी और सहारे के माध्यम से नाले के पार कराया। यह दृश्य दर्शाता है कि ग्रामीण कितनी बड़ी कठिनाई झेल रहे हैं।

इससे पहले भी स्कूली बच्चों को करना पड़ा है दिक्कतों का सामना:

यह पहला मौका नहीं है जब इस नाले ने गांव के लोगों को परेशान किया हो। इससे पहले भी स्कूली बच्चों को इस नाले को पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ग्रामीण वर्षों से इस नाले पर पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

देखें वीडियो : 

Youthwings