Free CGPSC-Vyapam coaching : युवाओं के लिए बड़ा अवसर: SECL और प्रशासन की पहल पर शुरू हुई मुफ्त CGPSC-व्यापम कोचिंग

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवाओं के लिए एक नई उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन और SECL भटगांव के सहयोग से ‘ए आज़ाद फाउंडेशन’ द्वारा मुफ्त CGPSC और व्यापम कोचिंग की सुविधा शुरू की गई है। यह कोचिंग SECL के CSR फंड से शुरू की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

शुरुआत में ही 125 छात्रों ने एडमिशन ले लिया है, जो इस पहल की लोकप्रियता को दर्शाता है। अब सूरजपुर जिले के छात्रों को तैयारी के लिए अंबिकापुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही जिले में उच्चस्तरीय कोचिंग सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों को घर से दूर रहने की दिक्कत से राहत मिलेगी और परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

अनुभवी शिक्षकों से मिलेगा मार्गदर्शन

कोचिंग संस्थान में पढ़ाने के लिए अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम तैयार की गई है, जो छात्रों को CGPSC और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए मार्गदर्शन देगी।

 

Youthwings