रायपुर जिला कोर्ट के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग

राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की टाटा नेक्सॉन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जिस मार्ग पर आग लगी, वहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार धूं-धूं कर जलती नजर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किसकी थी और आग लगने का कारण क्या रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Youthwings