Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह का संभावित छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा में शामिल हो सकते हैं, मुरिया दरबार में भी दिखेंगे

Amit Shah Chhattisgarh Visit

Amit Shah Chhattisgarh Visit

रायपुर | Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल हो सकते हैं। इस खास मौके पर उन्हें मुरिया दरबार के समय विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

मुरिया दरबार के लिए भेजा गया न्योता

बस्तर दशहरा देश का सबसे लंबा चलने वाला पारंपरिक उत्सव है, जिसमें मुरिया दरबार की अहम भूमिका होती है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में बताया था कि अमित शाह को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और उनके आने की संभावना प्रबल है।

प्रशासनिक तैयारियां शुरू

हालांकि अमित शाह के दौरे को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की हलचल शुरू हो चुकी है। यदि वे इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो यह बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक अवसर होगा।

Youthwings