महादेव घाट पर गणेश विसर्जन : क्रेन का टूटा पट्टा, मूर्ति खंडित होने पर युवकों ने चालक को पीटा

रायपुर। शहर के महादेव घाट पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन-चार बजे गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूटने से विशाल गणेश प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद युवक गुस्साए और क्रेन चालक पर हमला कर दिया।

घटना की पूरी जानकारी

विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा को कुंड में उतारा जा रहा था। इसी बीच क्रेन का पट्टा टूट गया और प्रतिमा नीचे गिर गई। जैसे ही प्रतिमा खंडित हुई, गणेश समिति के युवक क्रेन चालक पर टूट पड़े। उन्होंने चालक को लात-घूंसों और हाकी स्टिक से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों का उग्र रूप देखा जा सकता है।

अफरातफरी और घायल चालक

हादसे के समय मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड किया, जो बाद में वायरल हो गया।

 

Youthwings