School Time Table Change Notice: छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का टाइम टेबल, शनिवार की सुबह अब 10 बजे से लगेंगी कक्षाएं
School Time Table Change Notice
रायपुर। School Time Table Change Notice: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था के तहत अब शनिवार को स्कूलों का समय अलग रहेगा। पहले शनिवार की सुबह से लगने वाली कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर आदेश जारी किया है।
एक और दो पाली वाले स्कूलों के लिए अलग समय
नई व्यवस्था के मुताबिक एक पाली वाले स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, दो पाली वाले स्कूलों में सुबह 7:30 से शाम 4 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। इस दौरान हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह की पाली में लगेंगे, जबकि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल दोपहर 12 बजे से संचालित होंगे।
शनिवार को बदल जाएगा टाइम टेबल
शनिवार के दिन स्कूलों का टाइम टेबल पूरी तरह अलग होगा। नई समय सारणी इस प्रकार है–
-
10:00–10:15: प्रार्थना, राष्ट्रगान और माहवार थीम पर विचार
-
10:15–11:05: मातृभाषा, पुस्तकालय और आकलन आधारित उपचारात्मक शिक्षा
-
11:05–11:55: गणित और उपचारात्मक शिक्षा
-
11:55–12:05: लघु अवकाश
-
12:05–12:55: अंग्रेजी और उपचारात्मक शिक्षा
-
12:55–1:45: पर्यावरण और उपचारात्मक शिक्षा
-
1:45–2:35: भोजन अवकाश
-
2:35–3:15: वर्कबुक, रीडिंग-राइटिंग और विषयवार उपचारात्मक शिक्षा
-
3:15–4:00: शारीरिक शिक्षा, योग, खेल, कला और बागवानी
अभिभावकों को विशेष ध्यान रखने की सलाह
विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नए समय की जानकारी अपने बच्चों को जरूर दें और शनिवार को निर्धारित समय पर ही स्कूल भेजें। यह बदलाव बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
