CG Board Results: प्रदेश में 1197 छात्रों को 100 में से 100 अंक, 10वीं के गणित में 689 स्टूडेंट्स ने किया कमाल
CG Board Results
रायपुर। CG Board Results: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया है। कुल 1197 स्टूडेंट्स को विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है।
10वीं में गणित में सबसे ज्यादा टॉपर्स
कक्षा 10वीं में गणित विषय में 689 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा,
- सामाजिक विज्ञान में 166,
- विज्ञान में 81,
- अंग्रेज़ी में 47,
- संस्कृत में 25,
- हिंदी में 23 छात्रों को पूरे अंक मिले हैं।
वोकेशनल विषयों में भी शानदार प्रदर्शन
छात्रों ने वोकेशनल विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
- हेल्थ केयर में 17,
- ऑटोमोबाइल, सर्विस टेक्नोलॉजी और ब्यूटी एंड वेलनेस में 2-2,
- एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में 1-1 छात्र ने 100 में 100 अंक हासिल किए हैं।
12वीं में भी 127 छात्रों को पूरे अंक
कक्षा 12वीं में 127 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।
- अकाउंटेंसी में 62,
- बायोलॉजी में 21,
- इकोनॉमिक्स में 14,
- मैथ्स और आईटी में 6-6,
- जियोग्राफी और ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन में 4-4,
- फिजिक्स और बीएफएसआई में 3-3,
- एनाटॉमी, हाइजीन, इलेक्ट्रिकल ऑफ साइंस एंड मैथ्स, और एग्रीकल्चर में 1-1 छात्र को पूरे अंक मिले हैं।
मेरिट लिस्ट में 10वीं के 85 और 12वीं के 21 छात्र
बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष की मेरिट सूची में कक्षा 10वीं के 85 और 12वीं के 21 विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड ने यह भी कहा है कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद कुछ और छात्रों के अंक बढ़ सकते हैं, जिससे मेरिट सूची में और नाम जुड़ने की संभावना है।
जो छात्र 100 में 100 से महज एक अंक से चूक गए हैं, वे 22 मई तक पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
