छत्तीसगढ़ में बिजली बिल दोगुना! खत्म हुई आधी छूट योजना… अब देना होगा ज्यादा पैसा

Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली बिल हॉफ योजना (50% छूट) को 1 अगस्त से बंद कर दिया है। अब सितंबर में आने वाले बिजली बिल दोगुने होंगे, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं पर भारी असर पड़ेगा। उपभोक्ताओं को हर माह 558 से 1223 रुपए तक ज्यादा भुगतान करना होगा।

6 साल से मिल रही थी राहत

राज्य सरकार ने 1 मार्च 2019 से यह योजना लागू की थी। इसके तहत 400 यूनिट तक की खपत पर बिल का आधा हिस्सा माफ होता था। 400 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों को भी 400 यूनिट तक छूट का लाभ मिलता था। इस वजह से हर महीने लोगों को औसतन 558 से 1223 रुपए तक की राहत मिलती थी।

अब सिर्फ 100 यूनिट वालों को छूट

सरकार ने घोषणा की है कि अब सिर्फ 100 यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही 50% छूट मिलेगी। शहरी इलाकों में 100 यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बेहद कम है, ऐसे में योजना का लाभ गिनती के लोगों तक ही सीमित रहेगा।

तिहरा प्रहार से बढ़ेगा बोझ

सितंबर के बिजली बिल पर उपभोक्ताओं को तीन स्तर पर मार झेलनी पड़ेगी:

  1. जुलाई से बिजली दरों में बढ़ोतरी – अब प्रति यूनिट 14 पैसे ज्यादा देना होगा।
  2. अगस्त में बढ़ी खपत – गर्मी से राहत के लिए कूलर-एसी का अधिक उपयोग।
  3. हॉफ योजना की समाप्ति – छूट खत्म होने से दोगुना बिल।

खपत के हिसाब से नया भार

यूनिट खपत पहले कुल बिल (₹) छूट (₹) अब बिल (₹) अतिरिक्त भार (₹)
0–100 592 296 296 0
0–200 1115 557 1115 557
0–300 1223 890 1223 890
0–400 2446 1223 2446 1223
0–500 3228 1223 3228 1223
0–600 4010 1223 4010 1223

यानी अब हर महीने बिजली का बिल उपभोक्ताओं के बजट पर सीधा असर डालने वाला है।

 

Youthwings