अबूझमाड़ से बड़ी खबर: 30 लाख के 8 इनामी नक्सली सरेंडर, DVCM डॉ. सुकलाल भी शामिल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की सख्त नीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। नारायणपुर में बुधवार (20 अगस्त 2025) को पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब दो महिला नक्सलियों समेत 8 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए।

30 लाख के इनामी नक्सली ने भी डाली हथियार

आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम डॉ. सुकलाल भी शामिल है, जिस पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था। सभी नक्सली अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे और पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों की घटनाओं में शामिल रहे थे। इन सभी पर मिलाकर करीब 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी के सामने सरेंडर

नक्सलियों ने नारायणपुर के एसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि वे लगातार चल रहे ऑपरेशन, पुलिस दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ने को तैयार हुए।

Youthwings