महिला IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी : बेवरेज कॉरपोरेशन व CSMCL के नए एमडी बनीं आर. संगीता
छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आबकारी विभाग की सचिव एवं आयुक्त आर. संगीता को बेवरेज कॉरपोरेशन और CSMCL के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, कार्पोरेशन के एमडी श्याम धावड़े को शासन ने उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि, वे अपने शेष अन्य विभागों का कार्यभार यथावत संभालते रहेंगे।

