Terrorists Killed in Samba: सांबा सेक्टर में BSF का बड़ा ऑपरेशन, घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश के 7 आतंकी ढेर

Terrorists Killed in Samba

Terrorists Killed in Samba

Terrorists Killed in Samba: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि को, BSF के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंधित बताए जा रहे हैं। “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से यह घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए विफल कर दिया।

सुरक्षा बलों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। आतंकियों ने आधी रात के करीब घुसपैठ का प्रयास किया था, जिसे भारतीय जवानों ने बहादुरी से नाकाम कर दिया। सेना ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आतंकियों की घुसपैठ और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

Youthwings