CGBSE CG Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी, यहां देखें अपना परिणाम, काउंटडाउन शुरू

रायपुर।CGBSE CG Board Result 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख़ नजदीक आ गई है, और काउंटडाउन शुरू हो गया है। छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 03 बजे जारी किया जाएगा।

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम दोपहर 03 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है और सभी को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार है।

ऐसे करें CG Board Result 2025 चेक:

सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाएं।

होमपेज पर “High School Result 2025” या “Higher Secondary Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Youthwings