“32 हजार रुपये का स्टील जग?”: बलौदाबाजार में आदिवासी छात्रावासों के लिए जग खरीद को लेकर विवाद

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में आदिवासी छात्रावासों के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से 160 स्टील जग खरीदने को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 32,000 रुपये प्रति जग की दर से 51 लाख रुपये की खरीदी “भ्रष्टाचार का चरम” है, जबकि आदिवासी विकास विभाग ने इसे भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव पहले ही निरस्त कर दिया गया था।

कांग्रेस का आरोप: “आदिवासी बच्चों के पैसे से खिलवाड़”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह वर्ल्ड कप नहीं, विष्णुदेव सरकार का ‘स्टील जग’ है। 32,000 रुपये में एक जग? क्या यह सोने का है? सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।” उन्होंने सभी आदिवासी छात्रावासों की जांच की मांग की।

विभाग का खंडन: “खरीदी हुई ही नहीं”

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सूरजदास मानिकपुरी ने बताया कि फरवरी 2025 में ही इस प्रस्ताव को दर अधिक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। उन्होंने कहा, “छात्रावासों के लिए कोई जग खरीदी नहीं गई है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जानकारी गलत है।”

Youthwings