रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार (IAS 2007) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह आदेश सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राज्यपाल के नाम से और उनके निर्देशानुसार जारी किया है। इसी आदेश के तहत हिमशिखर गुप्ता (IAS 2007) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, हिमशिखर गुप्ता अभी भी सचिव, श्रम विभाग और सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पदों पर कार्यरत रहेंगे।