Anti-Naxal Operation: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, दो जवान घायल
IED Blast
बीजापुर | Anti-Naxal Operation: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के 14वें दिन आज एक दुखद घटना घटी। कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से STF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
IED ब्लास्ट में जवानों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को कैंप ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल जवानों की पहचान थानसिंह और अमित पांडे के रूप में हुई है। दोनों जवान STF टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी वे IED की चपेट में आ गए। फिलहाल दोनों जवानों का इलाज जारी है।
