BREAKING NEWS: CGPSC SI मुख्य परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होना था एग्जाम

CGPSC SI Exam

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने इन पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा नवंबर में होने वाली थी, लेकिन आयोग के नए आदेश के बाद अभ्यर्थियों को अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।

2 से 4 नवंबर तक होनी थी परीक्षा

CGPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को प्रस्तावित था। आयोग ने मंगलवार को आदेश जारी कर परीक्षा को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है।

स्थगन की स्पष्ट वजह नहीं बताई

आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि, जारी सूचना में इसकी कोई विस्तृत वजह स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल यह भी तय नहीं है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन अब किस तारीख को किया जाएगा।

नई तारीख के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार

परीक्षा की नई समय-सारणी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और किसी भी नई सूचना के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आधिकारिक वेबसाइट: www.psc.cg.gov.in

 

 

CGPSC

Youthwings